असल में कौन आता है।

InstaTow वेबसाइट का नाम है और WhatsApp पर आवाज़। ट्रक, टेक्नीशियन और डॉक्टर हमारे सेवा पार्टनर Global Assure से आते हैं — गुरुग्राम की कंपनी, 15 शहरों में अपनी फ्लीट और टेक्नीशियन, 30 मिनट का सर्विस एश्योरेंस, और भारत में VinFast की इलेक्ट्रिक कारों का कस्टमर-सर्विस पार्टनर।

हमने जानबूझकर अपनी फ्लीट वाला पार्टनर चुना। भारत में ज़्यादातर टोइंग ऐसे चलती है — एक नंबर, जो खाली हो उसे भेज दो। इसीलिए दाम कोई नहीं बताता।

हमारा वादा

  • फ़ैसले से पहले दाम
  • असली ETA, बदले तो अपडेट
  • आपके काम को जानने वाला इंसान
  • 7 दिन में बिना इस्तेमाल प्लान पर रिफ़ंड
  • आपका डेटा सिर्फ़ आपकी सेवा के लिए

जो वादा नहीं करते

  • एक्सप्रेसवे पर बादल फटने में 30 मिनट
  • सूचीबद्ध शहरों के बाहर सेवा
  • सड़क किनारे जितना हो सके, उससे ज़्यादा मरम्मत

संस्थापक

InstaTow के अकेले संस्थापक Bk हैं। यह साइट हिन्दी और English में उन्हीं की लिखी हुई है; अपनी फ्लीट वाला पार्टनर चुनने से पहले उन्होंने भारत में रोडसाइड असिस्टेंस की असली हालत समझी; और WhatsApp डेस्क पर जवाब भी उन्हीं का होता है। मीरा रोड, ठाणे से।